BOLLYWOOD AAJKAL

BOLLYWOOD AAJKAL
OLD& BOLD BOLLYWOOD

Friday, May 6, 2016

सितारों के घर छप्पड़ फाड़ कर बरस रहा है धन



फिल्मों से लेकर शादी समारोह में शिरकत करने बदले हो रही है मोटी कमाई।  
मुम्बई। पिछला साल बॉलीवुड के लिए काफी खुशनुमा रहा लेकिन इस साल बॉलीवुड के चेहरे पर मुर्दनी छाई हुई है ,केवल जनवरी के महीने में बॉलीवुड को सौ करोड़ का झटका लग चूका है। लेकिन इसका सितारों की सेहत पर कोई  होता नहीं दिख रहा। फिल्मों से लेकर शादी समारोह में नाचने गाने और रिबन फीते काटने तक में सितारे खूब पैसे बटोर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि इन दिनों बॉलीवुड में कौन कितना कम रहा है। … 
शाहरुख खान-शादी में परफॉर्म करने का 3 करोड़। इवेंट में एक झलक के लिए दो करोड़ और शादी समारोह में मनोरंजन करने के बदले ३ करोड़ वसूल करते हैं किंग खान। किंग खान देश से लेकर विदेशों तक की महफ़िल रंगीन करने के लिए मशहूर हैं। 

रितिक रोशन-फिल्म के लिए 25 करोड़,शादी में परफॉर्मेस के लिए 2 करोड़, इवेंट में एक झलक के लिए 1.5 करोड़
कट्रीना कैफ-कैटरीना कैफ को एक फ़िल्म में काम करने के बदले छह करोड़ मिलते हैं। इसके आलावा कैटरीना वेडिंग में जाने के बदले 2.5 करोड़  वसूल करती हैं। और एक करोड़ एक इवेंट में झलक दिखाने के
प्रियंका चोपड़ा-एक फिल्म के लिए 7 करोड़,2.5 करोड़ शादी के लिए
एक करोड़ एक झलक के लिए
अक्षय कुमार-एक फिल्म के लिए 35 करोड़ (फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदारी),शादी के लिए 2.5 करोड़।एक झलक के लिए 1.5 करोड़
रणवीर सिंह-रणवीर सिंह इन दिनों खूब छाये हुए हैं। लुटेरे और राम-लीला की कामयाबी ने उनके भाव आसमान पर पहुंचा दिया है ,रणवीर किसी फ़िल्म में काम करने के बदले दस करोड़ का मेहनताना लेते हैं जबकि 1 करोड़ शादी के लिए और 70 लाख एक झलक के लिए
अनुष्का शर्मा-छह करोड़ फिल्म के लिए.शादी के लिए 70 लाख,एक झलक के लिए 50 लाख
करीना कपूर खान-आठ करोड़ फिल्म के लिए,60 लाख एक झलक के लिए
दीपिका पादुकोण-दीपिका पादुकोण का नाम इन दिनों बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है। दीपिका फ़िल्म में काम करने के एवज में आठ करोड़ और एक झलक के लिए 1 करोड़ तक का मेहनताना लेती हैं। 




रणबीर कपूर-20 करोड़ फिल्म के लिएऔर एक झलक के लिए 2 करोड़

सितारों की बात छोड़ दें तो सिंगरों का बाज़ार भी काफी गर्म है। फिल्मों में गाने से लेकर शादी-विवाह में गाने के बदले भी इन गायकों को मोटी कमाई हो रही है। 
यो यो हनी सिंह-35 लाख एक शादी के लिए,2 से 5 लाख एक रिकॉर्डिग के लिए
सुनिधि चौहान-2 से 3 लाख एक रिकॉर्डिग के लिए और पैंतीस लाख शादी में परफॉर्म करने के लिए 
मीका सिंह- मीका का जलवा भी इन दिनों पूरे शबाब पर है। हालाँकि मीका एक गाने के लिए सिर्फ दो लाख मांगते हैं लेकिन वहीं बात अगर शादी में परफॉर्म करने की हो तो उनकी रकम पैंतीस लाख को भी पार कर सकती है। 
शान-शान भी कम शाने नहीं हैं। गाने की रिकॉर्डिंग के लिए केवल पचास हजार मांगने वाले शान अगर किसी वेडिंग में जाते हैं तो उनकी फीस पचास लाख हो जाती है। 
सोनू निगम-50 लाख शादी के लिए,तीन लाख रिकॉर्डिग के लिए
श्रेया घोषाल-तीस लाख शादी के लिए,एक लाख रिकॉर्डिग के लिए
कैलाश खेर 40 लाख शादी के लिए और एक लाख रिकॉर्डिंग के लिए वसूल करते हैं। 

No comments: