BOLLYWOOD AAJKAL

BOLLYWOOD AAJKAL
OLD& BOLD BOLLYWOOD

Saturday, May 28, 2016

आते रहे हैं ऊँट पहाड़ के नीचे………



 ये शोहरत का नशा है या दौलत का जो इन्हें खुद को कानून से ऊपर मानने का भ्रम पैदा करता है? लेकिन कानून भी समय समय पर अपनी ताकत दिखा कर इनका भ्रम तोड़ता रहता है। क़ानून के हाथ बड़े लम्बे हैं भाई। किसी की भी गिरेबान तक पहुँच सकते हैं। 

                              शुरुआत बिग बी से करते हैं जो लोगों के बीच अपनी क्लीन इमेज के कारण भी जाने जाते हैं। बोफोर्स मामला  और खुद को किसान बताकर अवैध रूप से जमीन खरीदने के अलावा अमिताभ बच्चन पर बिना लाइसेंस की बन्दूक लेकर एयरपोर्ट पर आने के आरोप उनपर लग चुके हैं। लेकिन पता नहीं किस वजह से इन मामलों ने ज्यादा तूल नहीं पकड़ा। हो सकता है की बिग बी बड़ी शख्सियत के सामने ये मामले भी बौने पड़ गए। 1993 में संजय दत्त अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामला संगीन था इसलिए तमाम मशक्कत के बावजूद वो खुद को जेल जाने से नहीं बचा सके। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी। परदे के पीछे काफी खेल चलता रहा। पिता सुनील दत्त के राजनैतिक रसूख के बावजूद काम अपना काम करता रहा। अंततः पिछले साल उन्हें सजा सुना दी गयी और आज कल वो जेल के अंदर -बाहर का चक्कर लगा रहे हैं। पिछले साल के अंत में सलमान के ख़ास दोस्त रहे अभिनेता इंदर कुमार को रेप के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनपर इंडियन पैनल कोड 376 ,324 और 506 जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इंदर आज भी जेल में ही हैं। इंदर कुमार के पहले अभिनेता शायनी आहूजा मई रेप के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। साल 2009 में उनकी नौकरानी ने उनपर बलात्कार का मुकदमा दायर किया था जिसके बाद उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बाद में नौकरानी अपने बयान से मुकर गयी और शायनी आहूजा बच गए लेकिन उनका करियर पूरी तरह तबाह हो गया। इस आरोप से पहले शायनी बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार थे। उनकी फ़िल्में हिट हो रही थी और उनकी डिमांड लगातार बढ़ रही थी। लेकिन रेप का मामला सामने आते ही सारे लोगों ने उनसे किनारा कर लिया। आज शायनी आहूजा गुमनामी में गम हैं। बॉलीवुड के बिगड़ैल नवाब सैफ अली खान हमेशा अपनी कारगुजारियों के कारण विवादों में रहते हैं। सलमान के साथ सैफ भी काले हिरन के शिकार के मामले में सह -अभियुक्त हैं और इसकी सुनवाई चल रही है। पिछले साल उन्होने मुंबई के एक पंचसितारा होटल में एक बिजनेसमेन को धुन डाला। आज भी ये मामला चल रहा है। फिरोज खान के साहबजादे फरदीन खान फिल्मों में तो कोई ख़ास मकाम नहीं बना पाये लेकिन गैरकानूनी कामों की वजह से सुर्ख़ियों में जरूर रहे। साल 2001 में मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स विभाग ने उन्हें अवैध रूप से ड्रग्स के सेवन और खरीददारी के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में कानूनी खामियों का फायदा उठा कर वो बच निकले।  कॉमेडियन राजपाल यादव भी 5 करोड़ की हेराफेरी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। इसके अलावा अभिनेता बिंदु दारा सिंह के आईपीएल सट्टेबाजी के बारे में सब जानते ही हैं। इस आरोप में बिंदु भी कानूनी शिकंजे में आ चुके हैं। अभिनेता आदित्य पंचोली भी अपनी माशुका जिया खान सुसाइड मामले में जेल यात्रा कर चुके हैं।

                                                                        क़ानून को मजाक बनाने के खेल में अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। गैंगस्टर अबु सालेम की माशुका रही मोनिका बेदी साजिश रचने ,धोखधड़ी और गैरकानूनी मामलों में जेल जा चुकी है। बीते जमाने की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर भी विदेशों में हाल ही में पति  के साथ मिलकर ड्रग्स का धंधा करने का आरोप है।पाकिस्तानी अभिनेत्री वीणा मालिक को एक मामले में पाकिस्तान में 26 साल की सजा सुनाई गयी है। हाल ही में अभिनेत्री श्वेता प्रसाद बासु देह व्यापर के मामले में बंगलौर पुलिस के हत्थे चढ़ गयी थी। प्रियंका चोपड़ा और उनके सेक्रेटरी प्रकश जाजू के बीच चला कानूनी विवाद से तो सब अवगत हैं ही।

सलमान खान तो हमेशा  सुर्ख़ियों में रहते ही हैं हैं। फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने गैरकानूनी कारनामों  की वजह से। सुप्रीम कोर्ट ने काले हिरण के शिकार पर निचली अदालत से अभिनेता सलमान खान को मिली पांच साल की कैद की सजा निलंबित रखने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को  राजस्थान सरकार की एक अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इस मामले में एक निचली अदालत ने उन्हें पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान के इस केस को वापस हाईकोर्ट भेजा है। अब इस केस की राजस्‍थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यानी क़ानून ने सलमान को किसी तरह की रियायत देने से साफ़ इंकार कर दिया। मामले की सुनवाई होगी और संभव है की उन्हें सजा भी हो जाए। बहरहाल आइये डालते हैं उन सितारों पर भी एक नज़र जिन्हें कानून से खिलवाड़ करने और कानून को हाथ में लेने की सजा भुगतनी पडी है। 


 सवाल ये है की वो कौन सी वजह है जो इन सितारों को क़ानून अपने हाथ में लेने की हिम्मत देती है। रील लाइफ में अपनी अदालत लगाकर अपना फैसला कर लेने वाले ये सितारे रियल लाइफ की हकीकत को तो ये सितारे समझते ही होंगे।

No comments: