BOLLYWOOD AAJKAL

BOLLYWOOD AAJKAL
OLD& BOLD BOLLYWOOD

Saturday, May 21, 2016

कोई हसीना अर्जुन को भी तो देखे।

अर्जुन कपूर की शक्ल ओ सूरत जैसी भी हो अाखिर गर्लफ्रेंड तो उसे भी चाहिए भाई। अर्जुन कपूर बड़ी मुश्किल में हैं। 2 स्टेट्स के बाद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग में ज़बर्दस्त इज़ाफा हुआ है। अब उनकी आनेवाली फिल्म "तेवर" भी धमाल मचाने को तैयार है। लेकिन अर्जुन इसलिए परेशान नहीं है। उनकी परेशानी का कारण हैं लड़कियां। फिलहाल अर्जुन की मानें तो उन्होंने अब तक किसी को डेट नहीं किया है। वो सिंगल हैं और किसी के साथ घुलने मिलने को तैयार हैं। पर लड़कियां हैं कि उन्हें भाव ही नहीं देती। आखिर क्या है अर्जुन की पसंद?अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए अर्जुन का कहना है  कि मुझे ऐसी लड़की चाहिए जो मुझे और मेरे काम को समझे। मैं नौ से पांच की नौकरी नहीं करता। उसे मेरे मज़ाक भी समझने पड़ेंगे क्योंकि मैं मज़ाक बहुत करता हुं। तो बोलो भाई लोग। है कोई ऐसी लड़की दिमाग में ?वैसे अर्जुन को अपनी तलाश के लिए बॉलीवुड से बहार निकलना पड़ेगा वर्ना बॉलीवुड में तो ऐसी लड़की मिलने से रही।

No comments: