BOLLYWOOD AAJKAL

BOLLYWOOD AAJKAL
OLD& BOLD BOLLYWOOD

Saturday, November 10, 2012

कामुक शर्लिन

कामसूत्र' में दिखेंगी शर्लिन की कामुक अदाएं

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन प्लेब्वॉय में न्यू फोटो शूट करके सबको भौंचक्का कर देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अब कामसूत्र के जरिए बम विस्फोट करने जा रही हैं। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता देते हैं कि वह 'कामसूत्र' नामक थ्रीडी फिल्म में काम करने जा रही है। शर्लिन ने हाल ही में घोषणा की है कि रूपेश पॉल निर्देशित फिल्म कामसूत्र में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 

  हॉलीवुड फिल्म सैंट ड्रैकूला थ्रीडी के निर्माता रूपेश पॉल ने कहा कि शर्लिन खूबसूरती के साथ-साथ अदाकारी में भी बेमिसाल हैं। कामसूत्र जैसी बोल्ड फिल्म में काम करने के लिए उन्हें ऐसी ही मॉडल की तलाश थी। इस फिल्म में प्यार के रंग को बड़े ही बोल्ड अंदाज से दिखाए जाने की योजना बनाई गई है। शर्लिन के चेहरे पर भारतीय महिला की छाप है। 

 

गौरतलब है कि मीरा नायर की कामसूत्र की अभिनेत्री इंदिरा वर्मा और सरिता चौधरी ने इस फिल्म में बोल्ड सीन देने से जरा परहेज किया है वहीं शर्लिन इस मामले में बिल्कुल खुलेपन के साथ सामने आई है। शर्लिन ने कहा कि न्यूडिटी कला प्रदर्शनी का एक रूप है। इसमें कोई बुराई नहीं है। न्यूडिटी को वलगरिटी के साथ तौला नहीं जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2013 में फिल्म सिनेमाघरों में आ सकती है।

 

No comments: